BREAKING NEWS
देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2025, 4:36 pm
BIG NEWS : नीमच में गूंजा यादव शौर्य, अहीर समाजजन की ऐतिहासिक रैली, टाउन हॉल में दमदार आमसभा- जिला अहीर-यादव समाज ने दिखाया एकता व संगठित शक्ति का अभूतपूर्व प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। यादव शौर्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को नीमच शहर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब अहीर-यादव-यदुवंशी समाज एवं नारायणी सेना द्वारा एक भव्य और विराट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश,राजस्थान के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में समाजजन नीमच पहुंचे और समाज की एकता, शक्ति एवं संगठन का शानदार प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन जिला अध्यक्ष हरीश अहीर के नेतृत्व में जिला, तहसील, नगर व ग्रामीण कार्यकारिणियों के संयुक्त नेटवर्क द्वारा बेहतरीन ढंग से किया गया।धनेरिया कला स्थित पटेल स्कूल से समाजजन एकत्रित हुए और यहां से शा उत्साहपूर्ण भव्य वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। रैली पटेल स्कूल → बघाना → स्टेशन रोड → कालिका मंदिर → सीआरपीएफ चौराहा → रतन स्वीट्स → एलआईसी चौराहा → मेसी शोरूम → फव्वारा चौक → कमल चौक होते हुए टाउन हॉल पहुँची।दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर धर्म ध्वजाएं थामे हजारों युवाओं और वरिष्ठों ने पूरे मार्ग में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। 


शहरभर में जगह-जगह रैली का भव्य स्वागत किया गया। रैली के उपरांत टाउन हॉल में प्रभावशाली आमसभा का आयोजन हुआ। नारायणी सेना के संस्थापक सुनील यादव, प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाजजन को एकजुटता, शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक उत्थान पर प्रेरक संबोधन दिए।सभा में समाज के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र के वीर शहीदों को ससम्मान श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस क्षण ने उपस्थित सभी समाजजनों को भावविभोर कर दिया।इस पूरे आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज जब संगठित होकर आगे बढ़ता है, तो उसकी ऊर्जा, शौर्य और सामाजिक एकता अद्वितीय होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE