चित्तौड़गढ़। राजकीय विधि महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ को स्थाई मान्यता प्राप्त हुई। इसको लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय में प्राचार्य डा. राजेश खटवानी एवं सभी अध्यापकों का मुंह मिठा कराकर एवं उपरना पहना कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला संयोजक ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पुर्व में महाविद्यालय की मान्यता को लेकर महाविद्यालय और जिला प्रतिनिधि स्तर तक विभिन्न प्रकार के ज्ञापन दिये गये थे। इस दौरान राष्ट्रीय कला मंच प्रान्त सह संयोजक विपुल सिंह राणावत, चित्तौड़गढ़ भाग संयोजक गणपत मेघवाल, गंगरार नगर पुर्व नगर मंत्री देवेन्द्र सिंह राठौड़, राकेश कुमार सेन, प्रहलाद गुर्जर, विशाल धाकड़, पुरण खटीक,कोशल गर्ग, जमना लाल बंजारा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।