BREAKING NEWS
देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2025, 4:59 pm
NEWS : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 23 नवम्बर से 25 नवम्बर तक पल्स पोलियो अभियान का आगाज, ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक किये जाने के निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 23 नवम्बर से 25 नवम्बर तक पल्स पोलियो अभियान चलायेगा। डॉ ताराचन्द गुप्ता मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकररी चित्तौडगढ ने बताया कि प्रदेश में 0 से 05 वर्ष तक के बच्चो के स्वास्थ्य प्रतिरक्षण के लिये भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो का अभियान का क्रियान्वयन किया जावेगा। 


डॉ गुप्ता ने बताया कि आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जिले के सभी पीएमओ, बीसीएमओ, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधको से पल्स पोलियो की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने बताया कि जिले में पोलियो हेतु 1,646 बुथ बनाये गये है। उन्होने समस्त स्टॉफ को प्रशिक्षण समय पर एंव ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक किये जाने के निर्देश दिये, बीसीएमओ को निर्देशित किया की कोई बच्चा पोलियो की दवा से वंचित ना रहे। माईक्रो प्लान अनुसार बुथो पर आई ई सी एंव अभियान पूर्व विद्यालयो द्वारा रैलिया एंव प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। आंगनवाड़ी एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से बूथ दिवस पर बच्चों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय सहभागिता करने को कहा गया। साथ ही, बस स्टैंड, रेल्वेस्टेशन, हाट-बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रांजिट टीमों की प्रभावी तैनाती करने के निर्देश दिए गए।


डॉ कमलेश कुमार शर्मा जिला प्रजनन एंव शिशु स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि समस्त बीसीएमओ अपने क्षैत्र में भ्रमण एंव विजिट कर बुथो का निर्धारण एवं डी फ्रीज का संधारण, वीवीएम व सीसीबी का कार्य योजना अनुसार निर्धारण सुनिश्चित करे। उन्होने बताया कि सुपरवाईजर एंव वैक्सिनेटरर्स की नियुक्ति सुनिश्चित करे। कार्यक्रम के तहत दिनांक 23 को पोलियो बुथ पर एंव 24 व 25 नवम्बर को घर-घर दवाई पिलाई जावेगी। 


 वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान डॉ पुनीत कुमार तिवाडी, उप मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य), विनायक मेहता, डीपीएम, अनिल शर्मा, यूपीएम  खुषवन्त कुमार हिण्डोनिया, अजय घारू उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE