BREAKING NEWS
NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2025, 5:42 pm
KHABAR : जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र की सरसी चौकी पर भक्ति और जागरूकता का संगम, सुंदरकांड पाठ के साथ नगर सुरक्षा एवं महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार तथा साइबर ठगी को लेकर भी की चर्चा, पढे़ पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र की सरसी चौकी पर मंगलवार सुबह दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुंदरकांड समिति सरसी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन चौकी प्रभारी शिवेंद्र कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में किया गया। भक्तों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। माना जाता है कि सुंदरकांड पाठ से मानसिक शांति और भक्ति भाव बढ़ता है। इसके बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ‘‘जिम्मेदार मर्दानगी एवं महिलादृबालिका सुरक्षा में पुरुषों की भूमिका’’ विषय पर नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान, जावरा ग्रामीण एसडीओपी संदीप मालवीय, औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बालाजी महाराज की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएसपी चौहान ने कहा कि ग्राम एवं नगर रक्षा समिति पुलिस की सहकर्मी है और महिलाओं-बच्चों पर होने वाले अपराधों की रोकथाम में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने समिति को समाज और पुलिस के बीच मजबूत “संवाद सेतु” बनने की जिम्मेदारी भी सौंपी। कार्यशाला के दौरान समिति के सदस्यों को टी-शर्ट, टोपी और व्हिसलें वितरित की गईं ताकि वे त्योहारों, चुनावों और आयोजनों के दौरान पहचान और समर्पण के साथ बेहतर तरीके से सार्वजनिक सुरक्षा में सहयोग कर सकें। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल पूरे समय मौजूद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE