BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2025, 5:57 pm
NEWS : जिला कलक्टर आलोक रंजन राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित, माननीय राष्ट्रपति की उपस्थिति में विज्ञान भवन में हुआ कार्यक्रम, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन को मंगलवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार तथा जल संचय-जन भागीदारी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान चित्तौड़गढ़ जिले में जल संचय जन भागीदारी 1.0 कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के फलस्वरूप जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिले को पश्चिमी जोन की श्रेणी 3 में 25 लाख रुपये की राशि भी प्रदान की गईं।


इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि जल का कुशल उपयोग आज वैश्विक आवश्यकता बन चुका है। भारत के संदर्भ में इसकी महत्ता और बढ़ जाती है, क्योंकि देश की विशाल जनसंख्या की तुलना में उपलब्ध जल संसाधन सीमित हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, ग्राम पंचायतों और नगर निकायों द्वारा जल संरक्षण तथा इसके सुशासन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दिए जाने पर जोर दिया।


राष्ट्रीय जल पुरस्कारों का उद्देश्य जनमानस में जल संरक्षण की भावना को प्रबल करना तथा जल उपयोग की सर्वाेत्तम पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित करना है। जल संचय जन भागीदारी पहल सामुदायिक सहभागिता और संसाधनों के समन्वय के माध्यम से कृत्रिम भूजल पुनर्भरण के विविध, प्रभावी और अनुकरणीय मॉडलों को विकसित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE