नीमच। नशामुक्त भारत अभियान अभियान (एनएमबीए) की पांचवी वर्षगाठ के समापन के अवसर पर दिनांक 18 नवम्बर 2025 को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में संपन्न किया गया।
कलेक्टर महोदय हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय ,जिला पंचायत अमन वैष्णव,डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक महोदय,सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पराग जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग एवं रेडक्रॉस नशामुक्ति केंद्र द्वारा सामाजिक न्याजय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नशामुक्ति भारत अभियान की पंचवी वर्षगांठ का समापन समारोह कार्यक्रम दिनांक 18 नवम्बमर 2025 को प्रातरू 11.30 बजे गुरू नानक देव विश्वमविदयालय अमतृसर (पंजाब) से वेबलिंक के माध्यम से वर्चुअली किया गया, उक्ता कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य नशीली दवाओं के दुरूपयोग के विरूद जनजागरूकता एवं युवाओं, छात्र-छात्रओं को नशीलें पदार्थाे के बारे में दुष्परिणाम से अवगत कराकर नशामुक्ति हेतु प्रेरित करना। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में विधाथियो को अमतृसर (पंजाब) से वेबलिंक के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअली दिखया गया साथ ही नशामुक्ति जनजागरूकता पर प्रदर्शिनी लगाई जाकर सेल्फी स्टैंड द्वारा क्युआर कोड के माध्यम से सामूहिक रूप से ऑनलाइन ई- शपथ दिलवाई गई एवं पेंपलेट, वितरित कर दूर-दूर तक नशामुक्ति का सन्देश पहुचने का प्रयास किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रमों में महाविधालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत मिश्रा, प्रो भावसार मदम, प्रो.संजय जोशी, डॉ अशोक कुमार, डॉ गुजेतिया एवं महाविद्यालय प्रोफ़ेसर.स्टाफ, एन.सी.सी एन.एस.एस के विधार्थी, स्वंकमसेवी संस्था ए, आम नागरिक, सामाजिक न्याय विभाग, रेडक्रास नशामुक्ति केंद्र का स्टाफ एवं ए ए ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे।