BREAKING NEWS
KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 10:38 am
REPORT : नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस को सफलता, नगर परिषद के फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने वाला आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, पढ़े हरिओम माली की खबर

Share On:-

नीमच। नगर परिषद जीरन द्वारा थाना जीरन को एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें बताया गया कि परिषद के कार्यालय पर कुछ शासकीय भूमि के संपत्तिकर प्रमाणपत्र तथा आवास प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं। जब इन दस्तावेज़ों का परिषद के रिकॉर्ड से मिलान किया गया, तो पाया गया कि ये प्रमाणपत्र उनके कार्यालय द्वारा जारी ही नहीं किए गए थे।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में, थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में थाना जीरन की टीम द्वारा मामले की बारीकी से जांच की गई। जांच में यह सामने आया कि नगर परिषद कार्यालय के बाहर स्थित फोटो कॉपी एवं ऑनलाइन सेवा केंद्र के संचालक शुभम पिता कन्हैयालाल अहिरवार निवासी जीरन द्वारा फर्जी प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे थे।

इस पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर 18.11.2025 को उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई प्रगति पर है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव सहित उनकी टीम प्रआर सौरभ, प्रआर अजीत सिंह पंवार, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे (सायबर सेल), आरक्षक अर्जुन मालवीय, आरक्षक प्रहलाद सिंह, पवन बैरागी एवं सैनिक तेज बहादुर का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE