छतरपुर। जनसुनवाई के दौरान खजुराहो निवासी अलका रानी (पीड़ित माँ) ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अदालत में वकील इमताज़ अहमद सिद्दीकी के अधीन काम करती थी। माँ का आरोप है कि सिद्दीकी ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर (माइंड वॉश करके) अपने पास रखा है, जिसके कारण बेटी अब उन्हें पहचानने से भी इनकार कर रही है। अलका रानी ने कहा कि इमताज़ अहमद सिद्दीकी ने उनकी बेटी को पिछले चार महीने से कहीं छिपा रखा है, जिससे वह अपनी बेटी से मिल नहीं पा रही हैं। पीड़ित माँ ने पुलिस से जल्द से जल्द उनकी बेटी को तलाश कर उन्हें सौंपने की मार्मिक अपील की है।