नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नीमच जिले की बघाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अभियान के तहत थाना प्रभारी बघाना नीलेश अवस्थी एवं उनकी टीम ने कुल 09 गुमशुदा महिलाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया।
पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में बघाना थाना पुलिस ने यह उल्लेखनीय कार्य किया।
कार्रवाई इस प्रकार की गई-
अभियान के तहत थाने में विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया
कई संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर सतत सर्च अभियान चलाया
तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग का उपयोग किया
मुखबिरों की सूचना के आधार पर सक्रिय रूप से तलाश की
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
टीम का सराहनीय योगदान-
इस अभियान में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही-
निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उपनिरीक्षक रामकिशन सिंघावत
सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, अमरसिंह खराड़ी
प्रधान आरक्षक सिद्धिक खान, मोनवीरसिंह चौहान, मनोज ओझा, कैलाश चौधरी, कमल तिवारी
आरक्षक ओमप्रकाश पारगी, राहुल डाबी, राहुल चंदेल
महिला आरक्षक वर्षा राठौर, लता अहीर, भावना सावरिया
सभी की टीमवर्क और तत्परता से ही अभियान सफल हो सका।