प्रतापगढ़। राउप्रावि बगवास में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कौशल्या रैदास द्वारा विद्यालय के 170 विद्यार्थियों एवं तीन कुक-कम-हेल्पर महिलाओं को अपनी ओर से स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम मानवता और सेवा की भावना को समर्पित रहा।
इस अवसर के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष देवीलाल मीणा, यूसीईओ संगीता शर्मा, तथा सारथी सेवा संस्थान की अध्यक्ष आशा टाक उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ लालूराम जायसवाल ने की।
जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य- तेतरवाल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीईओ कमलेश तेतरवाल ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है। जब हर जाति, धर्म और समुदाय के बच्चों तक सहायता पहुँचती है, तभी समाज में वास्तविक समरसता आती है। उन्होंने कहा कि इस पहल से अन्य भामाशाहों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रधानाध्यापक कौशल्या रैदास ने घोषणा की कि वे अन्य भामाशाहों से संपर्क में हैं और शीघ्र ही विद्यार्थियों को जूते व बैग भी वितरित किए जाएंगे।
प्रधानाध्यापक का सम्मान-
विद्यालय भूमि का पट्टा प्राप्त कराने और पंजीकरण करवाने में प्रधानाध्यापक कौशल्या रैदास के लंबे प्रयासों को देखते हुए शिक्षा अधिकारियों द्वारा उनका सम्मान भी किया गया। सीबीईओ जायसवाल ने उन्हें ष्भामाशाह की मिसालष् बताया।
कार्यक्रम में हुए उल्लेखनीय उपस्थित-
इस अवसर पर व्याख्याता जाकिर हुसैन, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक महेश जाड़ावत, सेवा संस्थान से प्रीति जोशी, बेला बंसल, मनीषा जोशी, एसएमसी अध्यक्ष पन्नालाल, सेवा भारती के मुकेश शर्मा, स्थानीय विद्यालय स्टाफ से मेराज शेख, सीमा मीणा, चंद्रप्रकाश मेघवाल, शारीरिक शिक्षक रमनलाल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजमल पाटीदार ने किया।