BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 12:04 pm
BIG NEWS : एमपी की सड़कों पर 21 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर दौड़ेगी सरकारी बसें, सरका ने नई बस सेवा को जनबस नाम से शुरू करने का किया ऐलान, पढे़ 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की सड़कों पर 21 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सरकारी बसें दौड़ती नजर आएंगी। राज्य सरकार ने नई बस सेवा को “जनबस” नाम से शुरू करने का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत अगले साल (2026) इंदौर से होगी।  परिवहन विभाग के अनुसार, पहले चरण में 25 जिलों के 6,000 से ज्यादा रूटों पर करीब 10 हजार बसें उतारी जाएंगी। अप्रैल 2027 तक यह व्यवस्था पूरे प्रदेश के सभी संभागों और जिलों में लागू हो जाएगी।  


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महत्वाकांक्षी इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण, दूर-दराज और आदिवासी बहुल इलाकों को जिला मुख्यालयों एवं बड़े शहरों से जोड़ना है। शहरों के साथ-साथ गांव-गांव तक कनेक्टिविटी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।  पुराने मध्य प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम (डच्ैत्ज्ब्) की जगह अब नई कंपनी “यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” बसों का संचालन करेगी। 


सरकार पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग खुद करेगी, जबकि बसों का वास्तविक ऑपरेशन निजी ऑपरेटरों के हाथ में रहेगा। सरकार का दावा है कि “जनबस” सेवा से न केवल यात्रियों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा मिलेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE