BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 2:11 pm
NEWS : बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत जिले में ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु विभिन्न विभागों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।


इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा महाराणा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रेमनगर गांधी नगर में बाल विवाह रोकथाम विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित छात्रदृछात्राओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई तथा बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। टीम ने बच्चों को बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।


चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने विद्यार्थी एवं विद्यालय स्टाफ को प्रेरित किया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दर्ज कराएं। टीम ने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। साथ ही यह भी बताया गया कि 0 से 18 वर्ष तक के किसी भी बच्चे को सहायता की आवश्यकता होने पर निरूशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।


कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन से काउंसलर करण जीनवाल, केस वर्कर सीमा राजोरा, विद्यालय प्राचार्य सविता आमेरिया, तथा शिक्षक लीला चेचानी, विनीता काबरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE