BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 3:01 pm
KHABAR : पश्चिम क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ जिला, राष्ट्रपति ने कलेक्टर भव्या मित्तल को दिया राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 25 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि मिली, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

खरगोन। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में खरगोन को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिले को देश के पश्चिम क्षेत्र सर्वश्रेष्ठ जिले के राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर भव्या मित्तल को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इसके अलावा जिले को जल संचय जन भागीदारी 1.0 के लिए भी पुरस्कार मिला है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। आपको बता दे कि इसमें 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि मिली है। बता दे की खरगोन जिले में 4.21 लाख जल संरचनाएं निर्मित कर 2.31 करोड़ घन मीटर जल भंडारण क्षमता बढ़ाई गई है। पश्चिमी क्षेत्र में श्रेणी 3 के अंतर्गत 13 वां स्थान हासिल किया है। जिले में 5606 जल संरक्षण कार्य पूर्ण कर सत्यापन कराया गया। जिले में नदियों के संरक्षण और तत्वों के जिर्णाेद्धार के लिए नर्मदा, नानी, वंशावली बोराड नदियों के 8000 हैकटेयर क्षेत्रफल के क्षरित लैंडस्केप को स्टॉप डैम, चेक डैम, खेत तालाब, लूस बोल्डर स्ट्रक्चर के माध्यम से संरक्षित किया गया। सहायक नदियां जो पहले नवंबर या दिसंबर तक सूख जाती थी, अब अप्रैल तक बह रही है। कुंदा के जल ग्रहण क्षेत्र के किनारे 627 अतिक्रमण हटाकर मुक्त कराई 106 एकड़ भूमि में निधिवन स्थापित कर पर्यटन स्थल बनाया गया है। जिले में कुल 4 ,21,182 संरचना निर्माण से भूजल स्तर में बढ़ाया गया। जिले के निकायों की मैपिंग कर 45 ऐतिहासिक बावडियों का जीर्णाेद्धार किया गया। सूक्ष्म सिंचाई अंतर्गत 48975 हेक्टेयर में 3290 हैकटेयर नया क्षेत्रफल बढ़ाया। जिसमें 156 नए अमृत सरोवर सहित 2 करोड़ 31 लाख 75 हजार 828 घन मीटर की जल भंडारण क्षमता को बनाई है। जिसमें जल संचय जन भागीदारी 1.0 के अंतर्गत 1 अप्रैल 2024 से 31 मई 2025 तक जिले में 5606 जल संरक्षण कार्य पूर्ण कर जिओ टैंगिंग के बाद पोर्टल पर सत्यापित किए गए। जिसमें खेत तालाब, स्टॉप डैम, कंटुर ट्रेंच, सोकपिट, चेक डैम, कपिलधारा आदि प्रमुख जल संरचनाए शामिल है। आपको बता दे कि इस अभियान में 757 कार्य प्रगतिरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE