BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 3:05 pm
NEWS : आदिवासी क्षेत्र में मनाया गया विश्व सीओपीडी दिवस, लोगों की निःशुल्क जांच, बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों ने लिया भाग, पढे़ खबर  

Share On:-

माउंट आबू। विश्व सीओपीडी दिवस के अवसर पर सिरोही जिले के आदिवासी क्षेत्र में बुधवार को ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू एवं सीमेंस हेल्थनियर्स के तत्वाधान में एक निरूशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोटबियाफली, रेडवाकला में किया गया।


शिविर में दमा, अस्थमा, फेफड़ों की बीमारियाँ, तथा मोतियाबिंद की जांच के साथ ही मरीजों को फ्री दवाइयाँ भी वितरित की गईं। शिविर में विशेषज्ञ डॉ प्रसाद पाटिल एवं नेत्र परीक्षक हरीश बिस्वाल की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य समस्याओं का विस्तार से परीक्षण किया तथा उन्हें रोगों से बचाव, उपचार और समय पर जाँच करवाने के महत्व के बारे में जागरूक किया। फेफड़ों से संबंधित बीमारियों, खासतौर पर सीओपीडी और अस्थमा की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए लोगों को धूम्रपान से दूर रहने, धूल-धुएं से बचाव, और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसी आवश्यक बातें भी बताई गईं।


गाँव में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। चिकित्सा दल ने बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में फेफड़ों की बीमारियों और आंखों की समस्याओं के मामले अधिक देखने को मिलते हैं, ऐसे में ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं। 


इस शिविर का लाभ 118 मरीजों ने उठाया और उनमें से 34 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए ग्लोबल नेत्र संस्थान आबू रोड भेजा गया। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, मधुमेह की जाँच निःशुल्क की गयी। 


स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन के लिए चिकित्सा टीम और संस्थान का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ मिलना उनके लिए बड़ी राहत है।


इस कार्यक्रम में सरपंच लीला बेन गरासिया, उप सरपंच सुरता राम गरासिया, समाजसेवी सुखाराम चौहान, डॉ. अशोक दवे, डॉ. ललित कुमार, जे पी सिंह, हेल्थ वर्कर लाली, ममता सोनी पारोराम, भूरी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE