छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीपेड से नाडियाबेर पहुंचे। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया, बिजावर विधायक बबलू शुक्ला, अर्चना सिंह, डी आई जी ललित शाक्यवार ने पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया। होटल द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस के सामने मंच पर विधायक अरविंद पटेरिया ने ग्रामीणों के साथ स्वागत किया।
सीएम ने 5 स्टार केटेगरी होटल ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का उद्घाटन किया। सीएम मोहन यादव ने नए पैलेस के खुलने को स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बताये, बुंदेलखंड के लिए यह एक नई सौगात है, राजगढ़ में 5 सितारा होटल खुलने की बधाई भी दी। अहिरवार रमेश प्रसाद बिल्ला सरपंच राजगढ़ ने बताया कि मेरी पंचायत राजगढ़ में 5 सितारा होटल पैलेस का उद्घाटन ंिकया है और मैं दलित समाज से सरपंच हूं इसलिए घृणा द्वेष भावना से मुझे उदघाटन समारोह में अंडर प्रवेश से वंचित किया गया।