BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 3:14 pm
KHABAR : समाधान योजना के तहत 935 विद्युत उपभोक्ताओं को मिली 2.55 लाख रूपये की छूट, शत-प्रतिशत सरचार्ज किया माफ, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मप्र ऊर्जा विभाग द्वारा लागू समाधान योजना के तहत 2025-26 के तहत सोमवार 17 नवम्‍बर तक 935 उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया हैं, इन उपभोक्ताओं को 2.55 लाख रूपए से ज्यादा की रियायत दी गई है। एक मुश्त बकाया राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 892 रही है, इनकी पात्रतानुसार शत प्रतिशत सरचार्ज माफ किया गया है, इन उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की मूल राशि ही जमा कराई गई। वहीं किश्तों में राशि जमा करने का विकल्प चय़न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 43 रही है। नीमच सर्कल में करीब समाधान योजना में 36.60 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं. नीमच के अधीक्षण यंत्री जेपी ठाकुर ने बताया कि प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में समाधान योजना का प्रभावी क्रिय़ान्वयन जारी है। समाधान योजना में तीन माह के बिजली बकायादार शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं, पात्रतानुसार एक मुश्त बकाया बिल जमा करने पर पूरा सरचार्ज माफ होगा, किश्तों में बकाया राशि जमा करने पर सरचार्ज 90 प्रतिशत तक माफ कराया जा सकेगा। अधीक्षण यंत्री ने अधिकाधिक उपभोक्ताओं से समाधान योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE