BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 3:34 pm
GOOD NEWS : अब बिना अतिरिक्‍त शुल्‍क के डाकघर में भी जमा होंगे बिजली बिल, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में बिजली बिल भुगतान की सुविधा शुरू, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को डाकघरों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के अधिकृत प्रतिनिधि (डाकिये) के माध्‍यम से बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क के बिजली बिल भुगतान की सुविधा उपलब्‍ध कराई गयी है। अब बिजली उपभोक्‍ताओं को यह सरल और सुलभ भुगतान की सुविधा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नजदीकी डाकघर में मिलना शुरू हो गई है। डिजिटल और सुरक्षित तरीके से डाकघर के माध्‍यम से बिल भुगतान की सुविधा शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी उपलब्‍ध है।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को प्रदत्त सेवाओं का विस्तार करते हुए बिल भुगतान की व्यवस्था को और अधिक सरल एवं सुलभ बनाते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्‍यम से बिजली बिल भुगतान की विशेष सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए एक समझौता ज्ञापन हस्‍ताक्षरित किया गया है। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सहायता प्राप्त चैनलों के माध्यम से बिजली बिल संग्रहण को सक्षम बनाते हुए बिजली उपभोक्‍ताओं को बिना अतिरिक्‍त प्‍लेटफॉर्म चार्ज के बिल भुगतान की सुविधा उपलब्‍ध कराना है। अब बिजली उपभोक्ता इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के विस्तृत नेटवर्क और डाकिया/ग्रामीण डाक सेवक की सहायता से भी अपने घर के पास या घर बैठे ही आसानी से बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE