माउंट आबू। तलहटी में बसे 40 किलोमीटर दूर मावल गांव के कामिनी एवं जयेश का एक साथ राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन हो जाने के बाद आज हनुमान टेकरी मंदिर प्रांगण में सिरोही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रजापत समाज के लोग एवं गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जिन्होंने दोनों भाई बहनों को बधाइयां दी राजस्थान लोक सेवा आयोग में कामिनी का राजस्थान जीएसटी कर विभाग में चयन हुआ था और भी अभी सहायक आयुक्त जीएसटी पद पर राजसमंद जिला मैं नियुक्त है लेकिन इस बार राजस्थान लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा में पास होने के बाद साक्षात्कार में सफल होने पर उन्हें राजस्थान प्रशासनिक सेवा में अपने भाई के साथ चयन हुआ यह दोनों भाई बहन आबूरोड में पोस्ट मास्टर प्रभु राम प्रजापत के बेटे बेटी हैं।