शाजापुर। जिले के शुजालपुर में परमार समाज के विरोध प्रदर्शन कर ग्राम कमलिया में कांग्रेस पूर्व विधायक कुणाल चौधरी द्वारा पूर्वजों को लेकर किए गए आपत्तिजनक कथन के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया। समाजजन का कहना है कि यह आंदोलन अब पूरे क्षेत्र में व्यापक रूप से फैलाया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजन ने कहा कि “जब तक कुणाल चौधरी परमार समाज और राजा भोज के वंशजों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक यह विरोध और उग्र होता जाएगा।”भीड़ में शामिल युवाओं और वरिष्ठजनों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही माफी नहीं आई तो प्रत्येक परमार समाज के गाँव में पुतला दहन किया जाएगा।
परमार समाज संगठन के प्रतिनिधियों ने भी फोन पर समर्थन भेजते हुए कहा-“यह केवल कमलिया की शुरुआत नहीं है। हर गाँव में पुतला दहन होगा, जब तक माफी नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ”इनका कहना सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, और माफी तक संघर्ष रुकेगा नहीं। विगत दिनों उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजा राममोहन राय को प्रदेश के आगर मालवा में अंग्रेजों का दलाल बताया था जिस पर पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर शब्द लिखे थे उनसे परमार समाज जनों को आपत्ति हो गई और उन्होंने कुणाल चौधरी का पुतला दहन किया है।