BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 4:56 pm
KHABAR : युवा कांग्रेस ब्लॉक के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथियों के द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री वह भारत रत्न आयरन लेडी इंदिरा गांधी की मनाई जयंती, पढे़ संतोष कुमार की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। युवा कांग्रेस ब्लॉक के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथियों के द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री वह भारत रत्न आयरन लेडी सुश्री इंदिरा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में समस्त युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के पोषण आहार केंद्र पर जाकर वहां भर्ती छोटे-छोटे बच्चों के बीच जाकर उन बच्चों को बिस्किट, फल, वितरित करके वह उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना के साथ देश की प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा जी की जयंती मनाई गई। 


इस मौके पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा द्वारा आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह पाकिस्तान से युद्ध लड़कर दो टुकड़े करके बांग्लादेश की स्थापना इंदिरा गांधी जी द्वारा की गई वही युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद के द्वारा इंदिरा जी के जीवन के बारे में बताया कि किस तरह आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी ने पूरा जीवन अपने देश को समर्पित किया वह खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित किया कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद प्रतिनिधि युवा नेता अर्जुन बैरागी द्वारा किया गया। वह कार्यक्रम में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष रतनगढ़ राजू खान, सरफराज नीलगर डीकेन, शबूर खान, नितिन सोलंकी, दीपक शर्मा, अभिषेक सोनी, धीरज सोनी, आदिल मंसूरी, शाहरुख खान, जाफर, आदि युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE