BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 5:21 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री ने की किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, कृषि विज्ञान केंद्र नीमच में किसानों ने देखा लाइव प्रसारण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच में मंगलवार 19 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के हस्तांतरण का लाइव प्रसारण किया गया। यह सीधा प्रसारण कोयम्बटूर, तमिलनाडु से दिखाया गया, जिसे जिले के नीमच, जावद और मनासा विकासखण्डों के कृषक एवं महिला किसानों ने देखा।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में कुल 18 हजार करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया और पूरे देश में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। उन्होंने प्राकृतिक कृषि आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र में उपस्थित किसानों ने बड़ी रुचि से देखा। प्रसारण शुरू होने से पहले केंद्र प्रमुख डॉ. सी.पी. पचौरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए किसानों को प्री-रबी तकनीक की नवीनतम जानकारी प्रदान की।

साथ ही डॉ. एस.एस. सारंगदेवोत ने पौध संरक्षण, डॉ. शिल्पी वर्मा ने पोषण प्रबंधन और डॉ. जे.पी. सिंह ने संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने भारत सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE