BREAKING NEWS
महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<     KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 5:59 pm
KHABAR : एम्‍युरेशन फार्म का बीएलओ एप पर डिजिटाईजेशन कार्य में तेजी से प्रगति लाए, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सभी बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक शुभ्रा सक्सेना द्वारा बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा भी उपस्थित थे।

बैठक में प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की जिलेवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।आयोग द्वारा एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण के उपरांत बीएलओ ऐप पर डिजिटाइजेशन की गति को और अधिक तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए गए।  जिन जिलों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। उसी अनुरूप अन्य जिले में भी कार्य कर प्रगति लाने और कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए। एस.आई.आर. के कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल ने प्रदेश के टॉप 6 बीएलओ को डिजीटाईजेशन के उत्‍कृष्‍ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्‍होने कहा, कि जो बीएलओ अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाना चाहिए। बीएलओ ने भी अपने अनुभव साझा किए। बैठक में जिले से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु चंद्रा, सभी एसडीएम एवं ईआरओ , एनआईसी कक्ष में मौजूद थे।

कलेक्टर चंद्रा ने वीसी के पश्चात सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यवाही सुनिश्चित कर, डिजीटाईजेशन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। ईआरओ को निर्देशित किया कि जो बीएलओ अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मानित करे तथा उनके नाम जिला स्तर पर भेजे। इस  दौरान अपर कलेक्टर बीएस कलेश, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन, मास्टर ट्रेनर्स एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE