BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 6:06 pm
NEWS : इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को नमन, राष्ट्रीय निर्माण में उनकी निर्णायक भूमिका को किया स्मरण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत रत्न एवं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 108 वीं जन्म जयंती के अवसर पर बुधवार को निंबाहेडा के इंदिरा कॉलोनी चौराहे पर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समारोह का वातावरण राष्ट्रभक्ति, आदर और कृतज्ञता से सराबोर रहा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।


सुबह 11 बजे शुरू हुए इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर इंदिरा गांधी को नमन किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की वह विराट हस्ती थीं, जिनके नेतृत्व में देश ने न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर अभूतपूर्व सफलताएँ हासिल कीं, बल्कि हरित क्रांति और बैंक राष्ट्रीयकरण जैसे दूरगामी निर्णयों से देश की आर्थिक व सामाजिक संरचना भी मजबूत हुई।


शारदा ने कहा, “इंदिरा गांधी ने भारत की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने में जो ऐतिहासिक योगदान दिया, वह सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।” कार्यक्रम में नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पारख, सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, ब्लॉक मुख्य संगठक उदित मीणा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोहर सिंह मीणा, सचिव आईदान गड़वी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ सचिव फै़सल खान, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नीलू शर्मा, शमशू कमर मंसूरी, महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह जादौन, सचिव आशीष अग्रवाल, प्रवक्ता नितेश लोट, रवि जाजपुरा, फिरदौस बेगम एवं पूर्व पार्षद उदयराम पहाड़िया, शांतिलाल लाडना, हाजी मोहम्मद इश्हार खान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, यू.एस. शर्मा, रशीद खान, फरीद खान, सी.पी. चारण, रमेश सेन, ललित सिंह राठौड़, भगवतीलाल प्रजापत, दिनेश बापू, लक्ष्मीलाल मोरवार, शरीफ मंसूरी, गणेशलाल सोनी, मोहनलाल बैरवा, दिलखुश मीणा, मोहम्मद जमील, हाजी रफीक खान, गुलशेर खान, ममता त्रिपाठी, आशा देवी लाडना, मुकेश खटीक, इलियास गौरी, श्रवण आंजना, प्रकाश जटिया, आशुतोष टांक तथा कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने “इंदिरा गांधी अमर रहें”, “जब तक सूरज चाँद रहेगा,इंदिरा जी का नाम रहेगा” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। साथ ही इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए समाज व जनहित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE