BREAKING NEWS
महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<     KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 6:10 pm
KHABAR : अटल रेन बसेरा पर रात्रि में आश्रय हेतु 25 बेड की व्यवस्था, सीएमओ बामनिया ने निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। नगरीय प्रशासन विभाग आयुक्त द्वारा बढ़ती सर्दी के तहत निराश्रितों को रात्रि कालीन रैन बसेरा में आश्रय सुविधा उपलब्ध करवाने संबंधी दिए गए आदेश के तहत नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने मंगलवार रात नीमच सिटी रोड स्थित अटल रेन बसेरा का निरीक्षण कर वहां पर किए गए पेंट्स,फर्श व रिपेयरिंग कार्य को देखा तथा वहां आश्रय पाने वाले निराश्रितों से चर्चा करते हुए वहां उपलब्ध अलाव, गर्म कंबल एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए वहां पदस्थ कर्मचारी को पर्याप्त साफ सफाई रखने, बिस्तर, चद्दर व कंबल साफ सुथरे रखने के निर्देश दीये! इसी के साथ सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य को आश्रय स्थल के प्रचार प्रसार हेतु अनाउंसमेंट करवाने व रात्रि में नगर पालिका के वाहन से हितग्राहियों को आग्रह कर आश्रय स्थल पर लाने की व्यवस्था के निर्देश दिए।


सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य ने बताया कि निराश्रितों को निःशुल्क रात्रि कालीन आवास हेतु अटल आश्रय स्थल पर 25 बेड की व्यवस्था है। ठंड के समय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य खुले स्थानों पर रात बिताने वाले आश्रय विहीन निराश्रित अपना आधार कार्ड बात कर अटल रेन बसेरा में ठंड से बचाव हेतु रात्रि को निःशुल्क आश्रय पा सकते हैं, इसके लिए आश्रय पाने वाले को अपना आधार कार्ड  साथ में लाना आवश्यक होगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE