चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर केफ़ आदेशानुसार सचिव सुनील कुमार गोयल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में विशेष लोेक अदालत (एसबीआई बैंक) का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में जिले की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिसमें मुख्यालय पर रैफरल प्रकरण कुल 276 आये। जिसमें निस्तारित प्रकरणों की संख्या 16 तथा जारी अवार्ड राशि 2801760/- पारित की गयी।
ताल्लुका कपासन, डूंगला एवं बेगूं में रैफरल प्रकरणों की संख्या 349 व सफल प्रकरणों की संख्या 09 और उनमें 3682238/- राशि के अवार्ड पारित हुये। प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल ने जिला मुख्यालय पर गठित बैंचेज की कार्यवाही देखी। पक्षकारों से भी बात की तथा विशेष लोक अदालत के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सफल बनाने मे सहयोग करने वाले बैंक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण् का आभार व्यक्त किया।