चित्तौड़गढ़। श्री देवनारायण मंदिर परिसर नोबल स्कूल के पास आज सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, हर्षवर्धन सिंह रूद, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, शैलेंद्र झंवर, ओम प्रकाश शर्मा, इन्द्रा सुखवाल, अल्का चतुर्वेदी, हरीश गुरनानी के आतिथ्य में बजरंग व्यायाम शाला का शिलान्यास हुआ।
नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा 29 लाख 20 हजार रुपए में व्यायाम शाला का निर्माण करवाया जाएगा। इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी तथा विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कई विकास कार्य चल रहे हैं बाकी कार्य भी अति शीघ्र शुरू करवाए जाएंगे।
क्षेत्रीय पार्षद छोटू सिंह शेखावत ने कहां की 5 साल कांग्रेस राज में क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प हो गए हैं एवं कांग्रेसी बोर्ड में 25 करोड़ का भ्रष्टाचार की वजह से पालिका पर कर्जा हो गया था अब कई विकास कार्य क्षेत्र में हो रहे हैं।
कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने देवनारायण भगवान के दर्शन किए फिर शिलान्यास किया नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने भाजपा शासन में हुए निर्माण कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में श्री देवनारायण सार्वजनिक ट्रस्ट के सदस्य, समस्त ब्राह्मण समाज समिति सदस्य, श्री महाराणा कुंभा सेवा संस्थान के सदस्य, हरिवंश कीर समाज समिति के सदस्य, श्री देव सेवा संस्थान के सदस्यों सहित करणी माता का खेड़ा मीठा राम जी का खेड़ा एवं क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में छोटू सिंह शेखावत, शांतिलाल, नारायण गुर्जर, शंकरलाल कीर, रामबक्ष कीर, राजेंद्र सिंह, देवी लाल गुर्जर, रतन गेन्दर, काशीराम, प्रदीप सिंह, संपत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, देवाराम, भेरूलाल, मनोहर शर्मा, राजेंद्र पालीवाल, शंकर सिंह, भगवान लाल, देवकिशन, दीपक कीर, श्यामलाल, कन्हैयालाल, अंबालाल, जय किशन, ओम प्रकाश, लक्ष्मण लाल, बक्शुराम, रतन लाल, फतेह सिंह, लादू कीर, प्रेम शंकर, रवि शर्मा, केशु कीर, आशीष शर्मा, महेंद्र सिंह, सोनू शेखावत, हरदयाल सिंह, भगवत सिंह, कानेश याज्ञिक, भेरूलाल सांखला, मदन त्रिपाठी आदि क्षेत्रवासियों सहित नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।