चित्तौड़गढ़। जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी कि अध्यक्षता मे जिला कांग्रेस कार्यालय मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी गईं। जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि इस दौरान विचार गोष्ठी में जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी.पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत.व जिला सगठन माहसचिव महेंद्र शर्मा.ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा देशहित में किये गए अविस्मरणीय कार्यों की वजह से देशवासी सदैव ही याद करते रहेंगे। इंदिरा जी का पूरा जीवन देश को समर्पित रहा, उनके देशभक्ति के जूनून आलम यह था कि मात्र 13 साल की अवस्था में ही वानर सेना का गठन कर आजादी के लड़ाई में लग गयी। यही नहीं अपने विवाह के कुछ माह बाद ही उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए 9 माह का कारावास भी भोगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद इंदिरा गांधी ने विरोधी दलों के तमाम विरोध के बावजूद 1969 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके बैंको के द्वार आमजन के लिए खोल दिये। 1971 में उनके संबल व प्रेरणादायी अगुवाई में भारतीय सेना ने 90 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण कराकर भारत/पाकिस्तान का इतिहास ही नहीं भूगोल भी बदलकर एक नये देश का निर्माण कर डाला ,1971 में ही राजाओं का प्रिवीपर्स और प्रिविलेज को समाप्त कर रियासतों के एकीकरण/विलीनीकरण के काम को पूर्णाहुति प्रदान किया। गरीबी हटाओ के नारे के तहत कमजोर वर्गाे का कल्याण ऐसे ऐतिहासिक कार्य किये स जिसे कभी भी देश नहीं भूल सकता है। कार्यक्रम मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश मुंद्रडा. करण सिंह सांखला. सेवा दिल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी. पीसीसी सचिव रणजीत लोट. ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट. उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत गोविंद शर्मा. कमल गुर्जर. महासचिव प्रमोद तंवर. अंबालाल शर्मा. शंभू सुथार. गणेश जाटोलिया. पूर्व उपसभापति कैलाश कुमार. प्रवक्ता राजेश सोनी. सचिव शंकर सेन. गजानन शर्मा. गेरू गिरी गोस्वामी. नरेंद्र विजय वर्गीय. किशोर कुमार धाकड़. महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीतू कवर भाटी. एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव. शहर प्रवक्ता नवरत्न जीनगर.शंभू लाल प्रजापत. वीडि दसोरा. निरंजन जोशी.कान सिंह भाटी. मंडल अध्यक्ष. अशोक लड्ढा. शांतिलाल डांगी. लोकेश जाट धमना. देवेंद्र दयाल सालवी. कैलाश खींची. उमेश शर्मा. राहुल शर्मा. रोशन लाल रेगर. अंकुश सुराणा. नितिन वर्मा. प्रवीण मेनारिया .गिरवर सिंह.संजय रेगर. रामेश्वर लाल अहीर. भंवर सिंह राजोरा. कवि कविश शर्मा शर्मा. अनुराग. गोपाल गाडरी. देव्पल. युगल. आदि कांग्रेस और उपस्थित रहे।