BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 6:53 pm
KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन 2.0, विश्व शौचालय दिवस पर बच्चों ने दी स्वच्छता की अनोखी प्रेरणा, रामतलाई परिसर में बनाई पेंटिंग, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) उज्जैन संभाग के हिमांशु शुक्ला के आदेशानुसार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविश कादरी एवं नगर परिषद मनासा की अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी के निर्देशन में विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे बुधवार को मनासा के स्थित रामतलाई पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल एवं कार्मल कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं शौचालय उपयोग के संदेश पर आधारित वाल पेंटिंग बनाई गई। बच्चों की अद्भुत कलाकारी ने सभी का मन मोह लिया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।चित्रण का निरीक्षण करने के लिए CMO रविश कादरी, स्वच्छता निरीक्षक लोकेन्द्र साधु रामतलाई पहुंचे। कार्यक्रम में स्वच्छता शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर सतीश भैरवा एवं सहयोगी संस्था से धीरज विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की शिक्षिका दीपिका बैरागी एवं कार्मल कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका गीतांजलि जैन ने बच्चों का विशेष मार्गदर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने समाज को स्वच्छता अपनाने और शौचालयों के नियमित उपयोग का संदेश देकर सराहनीय योगदान दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE