BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 7:03 pm
KHABAR : श्री सीताराम जाजू कॉलेज की समाज कार्य विभाग की छात्राओं ने किया हेमंत मूकबधिर विद्यालय और वृद्धाश्रम का सामूहिक दौरा, विभिन्न गतिविधियों व सेवाओं की विस्तार से ली जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच के समाज कार्य विभाग की करीब 30 छात्राओं ने अपनी कक्षा शिक्षिकाएँ संगीता शर्मा और सिमरन खान के मार्गदर्शन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित हेमंत मूकबधिर एवं मानसिक विकलांग विद्यालय और वृद्धाश्रम का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी की अनुमति लेकर इस सामाजिक अध्ययन कार्यक्रम में सहभागिता की।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने सबसे पहले भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद संस्था पर्यवेक्षक खुमान कुमावर भारद्वाज और मुकेश शर्मा ने छात्राओं को स्कूल और आश्रम में संचालित विभिन्न गतिविधियों और सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि समाज जिन बच्चों को ‘मानसिक रूप से कमजोर’ मानता है, वास्तव में वे विशेष प्रतिभा के धनी होते हैं। आत्मविश्वास और सकारात्मक सहयोग प्रदान किए जाने पर ये बच्चे भी सामान्य जीवन जीने में सक्षम होते हैं। छात्राओं ने साइन लैंग्वेज के माध्यम से मूकबधिर बच्चों से प्रश्नोत्तर भी किए, जिनमें मुकेश शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।

संस्था में दृष्टिबाधित, श्रवण एवं वाक् बाधित छात्रों के लिए उपलब्ध विशेष शिक्षण व्यवस्थाएँ, शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता, भोजन, हॉस्टल, मनोरंजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी छात्राओं को प्रदान की गई।

इसके बाद छात्राओं का दल वृद्धाश्रम पहुंचा, जहां उन्होंने वृद्धजनों से संवाद किया और उनके जीवन के अनुभवों को समझा। वृद्धावस्था में परिवार से दूर रहकर आश्रय लेने की मजबूरी ने छात्राओं को संवेदनशील किया, वहीं आश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाएँ और वृद्धजनों की मानसिक शांति देखकर उन्हें संतोष भी प्राप्त हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने इस सामाजिक अध्ययन भ्रमण की सराहना करते हुए छात्राओं को समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि वर्मा ने भी छात्राओं को सीख को व्यवहार में लाने और आगे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE