BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 10:38 am
BIG NEWS : ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव होंगे समारोह में शामिल, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आज सुबह 11: 30 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह न केवल बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य प्रमुख एनडीए नेता शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस भव्य समारोह में शिरकत करने पटना पहुंच चुके हैं।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की भूमिका भी इस जीत में सराहनीय रही। उन्होंने बिहार चुनाव में 25 से अधिक सीटों पर जोरदार प्रचार किया। आश्चर्यजनक रूप से, जहां-जहां मोहन यादव ने प्रचार किया, वहां एनडीए ने 90 फीसदी से अधिक विधानसभा सीटें जीतीं। मोहन यादव ने पटना पहुंचकर नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा, यह मोदी सरकार की जीत है। वे शपथ समारोह में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसमें भाजपा को 89, जेडीयू को 85 और अन्य सहयोगी दलों को बाकी सीटें मिलीं। विपक्षी महागठबंधन को महज 35 सीटों तक सीमित रखा गया। इस जीत के बाद नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान को बहुमत का समर्थन पत्र सौंपा। यह नीतीश कुमार का 10वां कार्यकाल होगा, जो भारतीय राजनीति में एक रिकॉर्ड कायम करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE