BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 11:34 am
KHABAR : प्रशासन ने 8 हजार 6 सौ वर्गफीट शासकीय जमीन कराई मुक्त, कार्रवाई करते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन भी की जब्त, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में जिला प्रशासन ने 8 हजार 6 सौ वर्गफीट शासकीय जमीन को मुक्त कराई है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर कंस्ट्रक्शन कंपनी सड़क बना रही थी। जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन भी जब्त की है।


दरअसल मामला चरगवां रोड के घुंसौर गांव का है। जेएमडी इंटरप्राइजेज एन्ड कंस्ट्रक्शन कंपनी के अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। आम रास्ता बंद कर कंपनी के द्वारा जबरन सड़क बनाने की शिकायत हुई थी।


ग्रामीणों को धमकाकर रास्ते पर सड़क निर्माण
कंपनी खसरा नम्बर 22 और 24 शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर मिट्टी निकाल रही थी। कंपनी के लोग ग्रामीणों को धमकाकर शासकीय जमीन पर सड़क बना रहे थे। राजस्व अमले ने कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। दो आदिवासियों की जमीन पर भी कंपनी ने कब्जा कर रखा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE