BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<     KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 11:52 am
NEWS : गुरुवार से शुरू हुई राज्य स्तरीय समान परीक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व वितरण के कड़े इंतजाम, 2 दिसंबर तक चलेंगी परीक्षाएं, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा संचालित राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत पूरे प्रदेश में अर्धवार्षिक परीक्षाएं आज गुरुवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षाएं 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। पूर्व जारी टाइम टेबल के अनुसार 22 नवंबर को होने वाली परीक्षा अब 2 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। संशोधित टाइम टेबल सभी विद्यालयों को भेजा जा चुका है।

कड़ी सुरक्षा में हुए प्रश्नपत्रों का वितरण-
प्रतापगढ़ जिले के सभी आठों ब्लॉकों के लिए बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच नाका से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल के नेतृत्व में प्रश्नपत्र मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को सुपुर्द किए गए। इसके बाद बसों के माध्यम से पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था में इन्हें ब्लॉक स्तर पर भेजा गया।

सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ने इन प्रश्नपत्रों को अपने-अपने क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों को सौंपा। प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित रखे गए हैं, जहां से प्रत्येक दिन संबंधित विषय की परीक्षा के अनुरूप प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे।

विद्यालयों में नहीं रखे गए प्रश्नपत्र-
इस बार जिले में किसी भी राजकीय या निजी विद्यालय में प्रश्नपत्र नहीं रखे गए हैं। परीक्षा वाले दिन थानों से संस्था प्रधान प्रश्नपत्र लेकर आएंगे और परीक्षा से आधा घंटा पूर्व अपने अधीनस्थ विद्यालयों को वितरित करेंगे।

परीक्षाओं पर सख्त निगरानी-
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने प्रश्नपत्र वितरण से पूर्व आयोजित बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा आयोजन में सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की परीक्षाओं की तर्ज पर आयोजित की जा रही है, इसलिए प्रश्नपत्र वितरण, सुरक्षा, सील तोड़ना और वितरण- सभी चरणों में विभागीय मानकों का पालन अनिवार्य है।

कंट्रोल रूम बनाए गए-
परीक्षाओं के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सभी ब्लॉक कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं ताकि परीक्षा संबंधी सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के लिए दल तैनात- 
सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने ब्लॉकों में स्वयं के नेतृत्व में निरीक्षण दल बनाकर औचक निरीक्षण करें। जिला स्तरीय अधिकारी भी परीक्षा अवधि के दौरान निरीक्षण करेंगे। सीडीईओ तेतरवाल ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्मिक, संस्था प्रधान और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

वीक्षकों की समुचित व्यवस्था के निर्देश-
वर्तमान में एसआईआर का राष्ट्रीय महत्व का कार्य भी जारी है, जिसमें अधिकांश शिक्षा विभागीय कर्मचारी बीएलओ और अन्य दायित्वों में लगाए गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए सीडीईओ ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एसडीएम, तहसीलदार और चुनाव अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा हेतु पर्याप्त वीक्षक सुनिश्चित करें। सभी ब्लॉकों से प्रमाणपत्र भी मंगवाए गए हैं कि वीक्षकों की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।

जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने भी सभी एसआईआर से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एसआईआर के साथ-साथ राज्य स्तरीय समान परीक्षा भी समय पर और सुचारु रूप से आयोजित हो, इसके लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों से समन्वय बनाए रखें।

प्रश्नपत्र वितरण के दौरान उपस्थित अधिकारी-
प्रश्नपत्र वितरण के दौरान सहायक निदेशक शत्रुघ्न शर्मा, एडीईओ भंवरलाल शर्मा, डीईओ प्रारंभिक राम प्रसाद चर्मकार, यूसीईओ संगीता शर्मा, ऑब्जर्वर धर्मेंद्र वीरवाल, प्रभारी दीपक पंचोली सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE