BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 1:06 pm
REPORT : बीएलओ पद पर नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने की कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने मानदेय पर लगाई रोक, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं  निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-220 रतलाम सिटी आर्ची हरित ने बताया कि बी एल ओ को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 हेतु गणना पत्रक डिजीटाईजेशन का कार्य सौंपा जाकर कार्य समय-सीमा में सम्पादन किया जाना है।

गणना पत्रक वितरण एवं डिजीटाईजेशन कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ नियुक्त किया गया था।  आंगनवाडी कार्यकर्ता रेखा जाटव मतदान केन्द्र 125-शा.प्रा.मा विद्यालय राष्ट्रीय विद्या मंदिर, मोती नगर (उत्तरी भाग) द्वारा 9 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), कार्यकर्ता समीना शाह, मतदान केन्द्र 137-पंचान सब्जी फरोश बिरादरी धर्मशाला हॉल का पूर्वी भाग सायर चबुतरा रोड रतलाम द्वारा 12 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), प्रभा वैरागी मतदान केन्द्र 138-नाहर पब्लिक स्कूल कमरा नं. 04 संत्त रविदास चौक द्वारा 10 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), कार्यकर्ता गजाला अंसारी, मतदान केन्द्र 140-नाहर पब्लिक स्कूल, कमरा नंबर-5 रतलाम द्वारा 3 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), कार्यकर्ता फेहमिदा खान मतदान केन्द्र 213-बा.उ.मा.वि क्रमांक 01 माणक चौक रतलाम द्वारा 11 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम) की प्रगति न्यूनतम होना पाई गई। उक्त कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य में रूचि नहीं ली जाकर उदासीनता एवं लापरवाही बरती जाकर राष्ट्रीय महत्व के कार्य को गंभीरता पूर्वक नही लेने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मिशा सिंह द्वारा उक्त आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का आगामी आदेश तक मानदेय का भुगतान करने पर रोक लगा दी हैं । संबंधित महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को मानदेय का आहरण नहीं किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE