BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 1:46 pm
BIG REPORT : एडीएम बीएस कलेश ने कलेक्टोरेट में किया आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच में सामने आई बड़ी खामियां, अनुपस्थितों पर कार्रवाई के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपर जिलाधिकारी एवं अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस. कलेश ने गुरुवार को कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का विस्तृत जायजा लिया तथा उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। एडीएम कलेश ने उप संचालक कृषि, उद्यानिकी, आदिम जाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, जिला पेंशन कार्यालय, भू-अभिलेख, सहकारिता, नगर एवं ग्राम निवेश, जिला रोजगार कार्यालय तथा खाद्य विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला रोजगार कार्यालय नीमच में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं पाया गया।कृषि एवं उद्यानिकी विभाग में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। आदिम जाति कल्याण कार्यालय में 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। महिला एवं बाल विकास कार्यालय में भी 2 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। श्रम कार्यालय में 2 कर्मचारी अनुपस्थित थे तथा उपस्थिति पंजी संधारित नहीं पाई गई। भू-अभिलेख कार्यालय में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले, परंतु दो कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। जिला पेंशन एवं योजना कार्यालय में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय में 2 कर्मचारी अनुपस्थित थे और एक कर्मचारी का पंजी में हस्ताक्षर नहीं पाया गया।

एडीएम कलेश ने निरीक्षण के बाद स्पष्ट निर्देश दिए कि अनुपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पंजी के नियमित संधारण पर भी जोर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE