BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 3:11 pm
KHABAR : नीमच जिले के हस्तशिल्प उत्पादों को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलों में मिल रही पहचान, राज्य स्तरीय समिति ने किया था चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025, 14 से 27 नवम्बर 2025 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। नीमच जिले से मेसर्स बालाजी डाईंग प्रो. उमेश मरकरा निवासी उम्मेदपूरा तारापुर तहसील जावद द्वारा निर्मित हैण्ड ब्लॉक प्रिंटिंग उत्पादों का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शिनी में सहभागिता हेतु प्रस्तावित किया गया। जिसका चयन राज्य स्तरीय समिति द्वारा किया गया है। उक्त इकाई को एमएसएमई विभाग द्वारा आयोजन स्थल पर 14 से 27 नवम्बर तक निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया गया है।

नीमच जिले के जावद तहसील का तारापुर गांव नांदना प्रिंट एवं हैण्ड ब्लॉक प्रिंट में स्थानीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उमेश मरकरा द्वारा बालाजी डाईंग के नाम से हैण्ड ब्लॉक प्रिंट एवं बांधनी से साडी एवं सलवार सूट निर्मित किए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रदर्शिनी में सहभागिता का अवसर प्राप्त कर उमेश मरकरा नीमच जिले के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE