चित्तौड़गढ़। जिला चित्तौडगढ़ में कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिये कानि. सामान्य (नॉन टी.एस.पी./टी.एस.पी.) एवं कानि. चालक के पद हेतु आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की वैबसाईट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से आयोजित की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला चित्तौडगढ़ में कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिये कानि. सामान्य (नॉन टी.एस.पी./टी.एस.पी.) एवं कानि. चालक के पद हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रकों (Answer Sheet) के जांच उपरान्त सफल परीक्षार्थियों का वर्गवार परीक्षा परिणाम राजस्थान पुलिस की वैबसाईट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड करा दिया गया है। जिसको कार्यालय पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जा रहा है। शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से आयोजित की जायेगी, जिसके लिए नियत तिथि व स्थान से पृथक से अवगत कराया जायेगा।