रतलाम। दिल में अगर जज्बा और जुनून हो तो कोई भी व्यक्ति किसी भी कठिन कार्य को आसानी से कर सकता है. इसी का उदाहरण पेश किया है रतलाम जिले के रहने वाले संगीत के युवा कलाकार मंगल सिंह राठौड़ ने जो छोटे से गांव की मिट्टी से निकलकर 4 दिन पूर्व भोपाल तक का सफर किया अपने सुर ओर संगीत के माध्यम से ओर अपनी कला का जोरदार प्रदर्शन किया। जहां आज उभरते म्यूजिशियन और युवा सिंगर्स आज संगीत जगत में अपनी खास जगह बना रहे हैं. यह नई पीढ़ी न केवल आधुनिक गीतों में नयापन ला रही है, बल्कि एमपी की समृद्ध लोक संगीत विरासत को भी नये कलेवर में ढाल रही है. अब उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं युवा संगीतकार मंगल सिंह राठौड़ जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से यह साबित कर दिया कि अगर जज्बा और जुनून हो तो कोई भी सपना हकीकत बन सकता..ये युवा कलाकार संगीत की विभिन्न शैलियों में अपना करियर बना रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।