BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 4:19 pm
KHABAR : बीएलओ को औसतन 150-200 फॉर्म प्रतिदिन अपलोड करने का लक्ष्य निर्धारित, अपर कलेक्टर कलेश ने कहा- बीएलओ की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और समर्पण से सफलतापूर्वक पूरा होगा एसआईआर का कार्य, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को करेंगे पुरस्कृत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तेज गति से प्रगति पर है। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक संचालित की जा रही है। इस अवधि में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं, जिन्हें अब एकत्र कर डिजिटाइज्ड रूप में भरने का कार्य जारी है। जिले में 6 लाख 19 हजार से अधिक मतदाता हैं और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्यवाही पूर्ण करना बड़ी चुनौती है, लेकिन कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले की पूरी टीम एक साथ खड़ी है और तेजी से काम कर रही है। पहली बार बी.एल.ओ.का दायित्व निभा रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी उत्साह के साथ काम कर रही हैं।

अपर कलेक्‍टर बी.एस.कलेश ने सभी बी.एल.ओ. से धैर्य व संयम के साथ तेजी से कार्य करने का आग्रह करते हुए कहा , कि डिजिटाइजेशन कार्य में सहयोग के लिए बीएलओ सहायकों एवं अन्य कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। कई बी.एल.ओ. प्रतिदिन 400 तक फॉर्म डिजिटाइज कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम पूर्ण होने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और बी.एल.ओ. को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

प्रत्येक बी.एल.ओ. को औसतन 150-200 फॉर्म प्रतिदिन अपलोड करने का लक्ष्य निर्धारित है। यह कार्य जिले की परफॉर्मेंस और देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। बी.एल.ओ. की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और समर्पण से यह महत्त्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा और जिला एक टीम स्परिट के साथ पूरे प्रदेश एवं देश में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE