BREAKING NEWS
REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 5:04 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की नयागांव चौकी पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब रमेश ने लगाया स्विफ्ट कार में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे अधिकारियों ने पूछताछ के बाद ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान को आगे बढ़ाते हुए नीमच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी नयागांव, थाना जावद की टीम ने कार्रवाई करते हुए मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार से 30 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया तथा एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा एवं चौकी प्रभारी नयागांव मंगलसिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई।

नाकाबंदी देखकर कार चालक ने भागने की कोशिश-
घटना 19 नवंबर 2025 की है। नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन हाईवे पर रेलवे फाटक के समीप पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान नीमच की ओर से आती हुई स्विफ्ट कार (क्रमांक आरजे-27-सीडी-6966) पुलिस को देखकर तेज गति से कट मारकर भागने लगी। हमराह फोर्स की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम- रमेश पिता अखाराम मेघवाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी मेघवालों का वास, जाटावास, लोहावट, जिला फलोदी (राजस्थान) बताया।

30 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार-
वाहन की तलाशी में पुलिस को 30 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला। एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक प्रक्रिया का पालन करते हुए मादक पदार्थ व घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया। आरोपी रमेश को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में नयागांव पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। त्वरित कार्रवाई, मुस्तैदी और सतर्कता के चलते भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ तस्करी को रोकने में सफलता मिली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE