नीमच। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय युवा उत्सव में नीमच जिले की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले के छात्रदृछात्राओं ने कुल 22 विधाओं में अपनी प्रतिभा एवं उत्साह का बेहतरीन प्रदर्शन कर नीमच का परचम लहराया।
जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच की छात्रा कुमारी हर्षिता बोरीवाल ने कोलाज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्टूनिंग में कुमारी निषाद हामिद द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में कोमल मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी ईशा सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संगीत विधा में कुशन विद्या के तहत विवेकानंद महाविद्यालय, नीमच के तुषार अंशु कनिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद (विपक्ष पक्ष) में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर की चेरी विनोद ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।
दल प्रबंधकों की महत्वपूर्ण भूमिका
नीमच जिले की युवा उत्सव टीम के मैनेजर के रूप में डॉ. रश्मि हरित, प्रो. संजय बिजोलिया, डॉ. अमृता सोनी, डॉ. मठुआ अहिरवार एवं डॉ. बोहरा पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर चिन्हित महाविद्यालय श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कलानी समेत पूरे महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।