पानसेमल। गुरुवार स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर आज मंडी सचिव और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था। साथ ही उन्होंने अनिश्चितकालीन रूप से मंडी में खरीदी बंद करने की घोषणा भी कर दी।
व्यापारियों की इस घोषणा के बाद अपनी उपज बेचने आए किसानों में नाराज़गी फैल गई। किसानों ने उपज से भरे वाहन लेकर खेतिया-सेंधवा स्टेट हाईवे पर खड़े कर दिए, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और चक्काजाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही तहसीलदार सुनील सिसोदिया और थाना प्रभारी मंशाराम वगेन मौके पर पहुँचे और किसानों से बात की तब जाकर स्तिथि सामान्य हुई।