देवास। जिले में एक बगिया माँ के नाम परियोजना अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खेत में बगिया का निर्माण किया जा रहा है। मनरेगा योजना अंतर्गत जिले में क्रियान्वित की जा रही श्श्एक बगिया मां के नामश्श् परियोजना अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिला सदस्यों के खेत पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसी के तहत जनपद पंचायत टोंकखुर्द के ग्राम जनोलीबुजुर्ग की हितग्राही सुशीला बाई के खेत पर अमरूद के 100 पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा हेतु तार फेंसिंग का कार्य भी पूर्ण करा लिया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत देवास के ग्राम गोरखेड़ी के खुशी आजीविका स्वयं सहायता समूह की टीना मालवीय ने परियोजना अंतर्गत थाई अमरूद रेड डायमंड के 100 पौधे लगाए। परियोजना लाभ पाकर हितग्राहीगण बहुत प्रसन्न है एवं परियोजना में लगे पौधों को जीवित रखकर परियोजना को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस परियोजना से हितग्राहियों की आजीविका में वृद्धि होगी। हितग्राही सुशीला बाई एवं टीना मालवीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।