शहडोल। जिले में लगातार गिरते तापमान से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर अब जानलेवा होता दिख रहा है। कोतवाली थाने के वार्ड न 30 कट्टी मोहल्ले में रहने वाले 45 वर्षीय बबलू सिंह की ठंड से संभावित मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का पेट पालने वाले बबलू सिंह की ठंड से संभावित मौत होने की पुष्टि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हो चुकी है।
शहडोल जिले में पिछले एक सफ्ताह से तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है शाम ढलते ही सड़को पर ठंड के चलते सन्नाटा पसर जाता है नगरपालिका द्वार चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था भी नहीं की गई जिससे लोगों को खासकर ऑटो रिक्शा वालों को ठंड की मार झेलना पड़ रहा है
वही ठंड से शहडोल मौत के मामले को। लेकर कुशा भाऊ ठाकरे जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ शिल्पी सराफ का कहना है कि युवक का पीएम हुआ था , पीएम रिपोर्ट आना बाकी है, कैमिकल एनिलसेस के लिए बिसरा भेजा गया है, ऐसी संभावना है कि ठंड के वजह से व्यक्ति की मौत की आशंका है।
जिले में लगातार गिरते तापमान के बीच डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि ठंड से खासकर वृद्ध, मजदूर, सड़क पर रहने वाले, और कमजोर लोगों को गंभीर खतरा होता है। ऐसे में रात के समय बाहर न रहने और पर्याप्त गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।