BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 5:49 pm
KHABAR : वित्‍त मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देश पर जिले में आपकी पूंजी-आपका अधिकार अभियान के तहत शिविर का आयोजन कल, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। वित्‍त मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के निर्देशानुसार जिले के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 21 नवम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक विक्रम सभा एवं कला भवन जवाहर चौक देवास में "आपकी पूँजी-आपका अधिकार" अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अक्सर कई ग्राहकों के साथ ऐसा होता है कि वे अपने पुराने बैंक खातों से लेन-देन करना भूल जाते हैं और उनका खाता निष्क्रिय हो जाता है। कई बार ग्राहक अपने पुराने बैंक निष्क्रिय खातों के बारे में भी भूल जाते। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य यही रहेगा कि निष्क्रिय या अदावाकृत (unclaimed) बैंक खातों में जमा राशि को उनके सही मालिक या वारिस को दिलवाया जा सके।

इस शिवरि में ग्राहक अपने पुराने या निष्क्रिय खातों में रखी राशि के बारे में जानकारी ले सकते हैं और उसे पाने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा, UDGAM पोर्टल का उपयोग करके भी अपने अदावाकृत (unclaimed) राशि का पता लगा सकते हैं। 10 वर्ष से अधिक निष्क्रिय रहे खातों से जमा राशि को आरबीआइ के डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस (DEAF) फंड में अंतरित कर दिया जाता है। खाताधारक समय रहते इस राशि का दावा करके अपनी KYC करवाकर एवं दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी राशि प्राप्त कर सकते है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE