नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने जनपद पंचायत जावद के ग्राम आलोरी के पंचायत सचिव राजेश शर्मा को ग्रामीणों के साथ अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार करने सहित कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में सचिव शर्मा का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय, जावद रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
मालूम हो कि जनपद सीईओ, जावद द्वारा ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार और शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने को लेकर सचिव राजेश शर्मा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव जिला पंचायत सीईओ को भेजा गया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।