मनासा। अखिल भारतीय गायत्री परिवार हरिद्वार द्वारा आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा आज आयोजित की जाएगी। गायत्री परिजन एवं शिक्षक नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि कुकड़ेश्वर नगर में यह परीक्षा शासकीय पीएम श्री कन्या उमावि सहित ग्लोबल विजडम, सन हाइट पब्लिक स्कूल, मैडम क्यूरी, स्वामी विवेकानंद, आदर्श एवं संस्कार वैली स्कूलों में आयोजित की जाएगी जिसमें करीबन 900 विद्यार्थी शामिल होंगे।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना, भारतीय मूल्यों, रीति रिवाज एवं नैतिक शिक्षाओं की गहरी समझ विकसित करना है।