BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 6:22 pm
NEWS : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में प्रथम दिवस अर्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, प्रथम और द्वितीय पारी में हजारों बच्चे रहे उपस्थित, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। शिक्षा विभाग द्वारा समान परीक्षा योजना के अंतर्गत आयोजित अर्द्धवार्षिक परीक्षा गुरुवार को जिले में दोनों पारियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारियों ने सतत मॉनिटरिंग की। निर्धारित सूचनाएँ समय-समय पर प्राप्त कर उच्च अधिकारियों को भेजी गईं।

उपस्थिति प्रतिशत उत्साहजनक
जिले में प्रथम दिवस की प्रथम पारी में 11,377 में से 10,996 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पारी में 10,731 में से 10,544 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था
परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र सभी थानों में सुरक्षित रखवाए गए। परीक्षा प्रारंभ होने से लगभग आधा घंटा पहले थानों से प्रश्नपत्र प्राप्त कर सभी पीईओ इन्हें अपने अधीनस्थ राजकीय एवं निजी विद्यालयों को सुपुर्द करते हैं। निर्देश दिए गए है कि प्रश्नपत्र केवल उतने समय पूर्व ही विद्यालयों को दिए जाएँ जिससे वे समय से परीक्षा कक्षों तक पहुँच सकें।

सीडीईओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने परीक्षा प्रारंभ होते ही अरनोद व दलोट ब्लॉक के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बोर्ड परीक्षा जैसी रहेंगी सभी प्रक्रियाएँ
सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की प्रक्रिया बोर्ड परीक्षा के समान रहे- प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से 10–15 मिनट पूर्व ही खोले जाएँ। प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम 20 वर्ग फुट स्थान उपलब्ध कराया जाए, आवश्यकता पड़ने पर न्यूनतम 15 वर्ग फुट सुनिश्चित किया जाए। शेष प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होते ही रिकॉर्ड मेंटेन कर अलमारी में बंद किए जाएँ और परीक्षा समाप्त होने से पहले नहीं खोले जाएँ। सभी विद्यालय परीक्षा प्रारंभ होने तथा अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूचना सीबीईओ को भेजेंगे, और सीबीईओ इसे 40 मिनट के भीतर जिला कार्यालय को प्रेषित करेंगे।

जिला प्रशासन का मिला सहयोग-
शिक्षा विभाग के अधिकांश कर्मचारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में भी जुटे हुए हैं, जिसे 5 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। इसके बावजूद परीक्षा के महत्व को देखते हुए जिला कलेक्टर अंजली राजोरिया ने एडीएम, सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को आवश्यकतानुसार शिक्षकों को परीक्षा कार्य हेतु मुक्त करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों ने सहयोग करते हुए सीबीईओ अथवा संस्थाप्रधानों की मांग पर शिक्षकों को समय पर उपलब्ध करवाया, जिससे परीक्षा व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आई।

दोनों कार्य समान रूप से महत्वपूर्ण: सीडीईओ-
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण एवं परीक्षा दोनों ही महत्वपूर्ण कार्य हैं और दोनों को निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में शिक्षकों या कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, धमकी आदि की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE