मनासा। आदरणीय स्व. रामेश्वर दादा मारू की राजनीति के साथ साथ सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के सुपुत्र डॉ. सर्वेश मारू और बहु राधिका मारू के मनासा में स्वास्थ सेवा के क्षेत्र में बहुत बड़ी सौगात मिली है। माधवम हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता के लिए सबसे पवित्र सेवा है। ओर सेवा की पारंपरिक विरासत को सहेजने का सौभाग्य डा. सर्वेश मारू को मिल रहा है। जो कि मरीजों के चेहरे पर मुस्कान, उनका भरोसा ओर आशा की किरण के रूप में सार्थक होगा।