शाजापुर। जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सागर की सांसद एवं भाजपा मध्य प्रदेश की महामंत्री, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष तथा उज्जैन संभाग प्रभारी डॉ. लता वानखेड़े ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया।प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, शाजापुर के विधायक एवं लोकप्रिय विकासपुरुष अरुण भीमावत, भाजपा जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्रीगण तथा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शाजापुर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भव्य ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनिटी मार्च का पहला कार्यक्रम 21 नवम्बर को दोपहर 2 बजे मोहन बड़ोदिया में आयोजित होगा, जहाँ सरस्वती शिशु मंदिर से मुख्य मार्गों पर आकर्षक मार्च निकाला जाएगा। दूसरा कार्यक्रम 22 नवम्बर को दोपहर 2 बजे कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में होगा, जहाँ मुख्य नगर में विराट एकता यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
अन्य अभियानों की भी दी जानकारी-
सांसद डॉ. वानखेड़े ने ‘Sir…’ अभियान, आत्मनिर्भर भारत तथा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रारंभ किए जा रहे अभियानों की विस्तारपूर्वक जानकारी भी मीडिया को प्रदान की।
जिला स्तरीय बैठक भी आयोजित-
प्रेस वार्ता के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में इन सभी विषयों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी तथा अभियान प्रभारी उपस्थित रहे। अंत में समस्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को प्रदान की गई।