BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 7:28 pm
KHABAR : ग्राम करोहन में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन, आंवला नित्य उपयोगी रसायन औषधि से किया उपचार, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर मनीषा पाठक ने जानकारी दी कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर करोहन के द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन रामनगर विद्यालय परिसर में किया गया।आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र जैन ने आंवला नवमी के महत्व को नागरिकों से साझा किया। आंवला नवमी दीपावली के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। आंवला का पर्यायवाची धात्री होता है। धात्री का अर्थ होता है माता, धाय मां, आंवला धात्री के समान शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पोषण कारक होता है। 
आयुर्वेद के अनुसार आंवला मधुर विपाक शीत वीर्य वाला होता है इसमें पंच रस होते है।आंवला त्रिदोष हर होता है। वात दोष की विकृति में एक चम्मच आंवला चूर्ण तिल तेल के साथ, पित्त दोष विकृति में एक चम्मच घी मिलाकर और कफ विकृति में शहद के साथ ले सकते हैं। आयुर्वेद में रसायन औषधि के रूप में आंवले का वर्णन है जो की प्रथम ब्रह्म रसायन, द्वितीय ब्रह्म रसायन, च्यवनप्राश, केवल आमलक आदि योगों के माध्यम से दीर्घायु एवं इंद्रियों में बल की वृद्धि, अकाल रोगों को दूरकर प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि करता है। आंवला नवमी यथार्थ में समाज और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। शिविर में उच्च रक्तचाप, रक्त शर्करा का निशुल्क परीक्षण कर औषधियों का वितरण किया गया।
शिविर का उद्घाटन सरपंच श्रीमती रूप कुंवर लाखन सिंह राठौड़ ने किया। शिविर में डॉ जितेंद्र जैन, डॉ इरफान खान,डॉ विजय राठौर ,डॉक्टर मीनल गुप्ता, डॉक्टर ज्योति नरवरिया ने चिकित्सा कार्य किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE